
दैनिक भारत न्यूज
बिलरियागंज।
स्थानीय विकासखंड अंतर्गत पटवध कौतुक स्थित स्वामी सहजानंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर छात्रों ने रैली निकाली।
रैली, कॉलेज प्रांगण से प्रारंभ होकर पटवध सरैया बाजार, सेठारी होते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। फिर विद्यालय परिसर में वापस आकर रैली समाप्त हो गई।भ्रमण के दौरान छात्र- छात्राओं ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर फार्मासिस्ट दिवस से संबंधित नारे लगाए। इस बीच लोगों को स्वास्थ्य एवं दवाओं के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि स्वस्थ रहना ही जीवन की सार्थकता है। इसलिए बीमार पड़ने पर किसी अच्छे चिकित्सक को दिखाकर ही दवा लें। फार्मासिस्ट के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। रैली विद्यालय स्टाफ के निर्देशन में भ्रमण कर रही थी।
