
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
उपनिदेशक (निर्माण) कृषि उत्पादन मंडी परिषद विपणन कृषि उत्पादन मंडी समिति बेलईसा परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को लेकर भाजपा एमएलसी के मंडल आजमगढ़ प्रतिनिधि सौरभ उपाध्याय ने मंडलायुक्त आजमगढ़ को पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
एमएलसी प्रतिनिधि आजमगढ़ मंडल सौरभ उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मंडी परिसर में पूर्व में बनी बाउंड्रीवाल को गिराकर नई बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। पत्र में निर्माण में पुरानी ईंटों एवं घटिया किस्म की सामग्री के इस्तेमाल तथा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने की आशंका जताई गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में विभागीय नियमावली की अनदेखी कर सरकारी धन के दुरुपयोग की संभावना है।
सौरभ उपाध्याय ने मंडलायुक्त से मामले की मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारी के माध्यम से जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बाउंड्रीवाल निर्माण में प्रयुक्त पुरानी ईंटों का भुगतान रोकने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने का अनुरोध किया है।
सौरभ उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार अनियमितता नहीं होने दिया जाएगा, उपनिदेशक निर्माण मंडी परिषद व उच्च अधिकारियों के प्रांगण में घटिया किस्म का का कार्य किया जा रहा है , जो अत्यंत निंदनीय है, उच्च अधिकारियों के मिली भगत से यह कार्य हो रहा है जो सरकार की छवि को धूमिल करने में लगे हैं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
