
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव का 72वाँ जन्मदिन गुरुवार को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दीवानी बार एसोसिएशन के सभागार में अरुण कुमार श्रीवास्तव ने वर्तमान अध्यक्ष प्रभाकर सिंह तथा मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित के साथ मिलकर कर केक कटवाया। इस अवसर पर साथी अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष के लंबी उम्र और उनके स्वस्थ रहने की कामना की। अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि अरुण श्रीवास्तव विगत 41 वर्षों से वकालत कर रहे हैं। इनके पिता कुंवर बहादुर वर्मा भी अपने समय में प्रख्यात अधिवक्ता थे। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, कृष्ण कुमार पांडे, अरिमर्दन सिंह, द्विजेंद्र मोहन चतुर्वेदी, विनोद सिंह, दीपक गुप्ता, आदि बहुत से अधिवक्ता उपस्थित रहे।
