आशीष तिवारी

आजमगढ़।
जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार की देर शाम नारायण बली की पूजा घर में कराने से नाराज एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दिया। साथ ही बच्चों समेत खुद को कमरे में कैद कर लिया है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये हैं।
जानकारी के अनुसार, अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। देर शाम को अरविंद घर पहुंचा। घर में पूजा होते देख वह अपना आपा खो बैठा और सभी को अनापशनाप बकने लगा। तैस में आकर उसने पंडितों से पूजा किए जाने की जानकारी मांगा। इसके बाद अरविंद ने उनसे आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। आधार कार्ड मांगने को लेकर अरविंद और पंडितों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान अरविंद ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग करने लगा। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता के साथ पंडित महेंद्र पाठक
और एक अन्य पंडित की मौत हो गयी। जबकि अन्य भागकर अपनी जान बचाए।
घटना के बाद सनसनी फैल गई। जबकि अरविंद बच्चों समेत खुद को कमरे में कैद कर लिया। मौके पर डीआईजी आजमगढ़ रेंज सुनील कुमार सिंह, एसपी आजमगढ़ डा. अनिल कुमार फोर्स के साथ मौजूद हैं और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।
बता दें कि अरविंद के भाई की दो साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उसी की आत्मा के शांति के लिए घर में पूजा उसकी मां और पत्नी ने रखा था। जबकि अरविंद इस पूजा के सख्त खिलाफ था। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए सच का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *