
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन से निर्वाचित सदस्य धुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 6 दिसम्बर, 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नये सदस्य के चयन के लिए मंगलवार को चुनाव की तिथि घोषित कर दी गयी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के मुताबिक निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार),नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक
06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार),नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनांक ,07 अक्टूबर, 2026 (बुधवार),नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार),मतदान का दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार), मतदान का समयपूर्वाह्न 08 बजे से अपराह् 04बजे तक होगी। मतगणना का दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार), वह दिनांक जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार)।
उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संदर्भ में जनपद-आजमगढ़ में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध, भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या-322/ECI/INST/FUNC/BIEN-LC/2016 दिनांक-26 दिसम्बर, 2016 में दिये गये प्राविधानों के अनुसार लागू हो गये है।
