दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा थाना जहानागंज पर नियुक्त कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव, को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही की मांग करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा भ्रष्ट आचरण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *