दैनिक भारत न्यूज

संतकबीरनगर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को संतकबीरनगर जिले के दौरे पर पहुंचे। सीएम ने जनपदवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होने कहा कि मेरी सरकार में अपराध करने वाले की जगह या तो जेल होगी, या जहन्नुम।
कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण करते हुए मंच पर पहुंचे सीएम जहां जिले के प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, एमएलसी सुभाष यदुवंश, विधायक अंकुर राज तिवारी आदि ने उनका स्वागत किया।
सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए जिले के खलीलाबाद और मेहदावल विधानसभा में 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा दोनों विधानसभाओं से जुड़े हुए 617 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न परियोजनाओं शिलान्यास और लोकार्पण का कार्य संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर जनपद में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भ्रष्ट आचरण के कारण कताई मिल बंद हो गई थी। आज उसको प्रारंभ करने की फिर से कार्य योजनाएं प्रारंभ हो रही है। उन्होंने कहा यह मस्तिकज्वर न जाने किसी बच्चे को निगल लेगी। कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई, समाजवादी पार्टी को चार-चार बार सरकार बनाने का अवसर मिला था वह भी कुछ नहीं कर पाई, लेकिन डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी आज इसे फ्लाइट्स को हमने पूरी तरह समाप्त कर दिया। कोई माफिया नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। यह बीमारी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने दिया था। पाप यह करते थे भुक्त भोगी आपको होना पड़ता था। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार इनका और खामीजा आज हमारे बच्चों को भुगतना पड़ता था। उन्होंने कहा की बीमारी को भी समाप्त किया और माफिया को भी समाप्त किया, माफिया मुक्त कर्फ्यू मुक्त उत्तर प्रदेश अब राह चलते किसी बेटी को कोई गुंडा छेड़ नहीं सकता है। ईमानदारी के साथ व्यापार करने वाले किसी व्यापारी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं कर सकता है। उसे मालूम है बेटी के साथ छेड़खानी और व्यापारी के व्यवसाय में अनावश्यक हस्ताक्षेप करके लूटपाट करने का प्रयास किया तो खामियाजा एक ही होगा या तो जेल जाना पड़ेगा या जहन्नुम के यात्रा के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *