दैनिक भारत न्यूज

देवरिया।
जनपद के भटनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दोस्त ने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दिया। घटना का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा। पुलिस युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक भटनी थाना क्षेत्र के सागर वाल्मीकि पुत्र रंजीत बाल्मिक उम्र लगभग 16 वर्ष को दिलकुश पुत्र काशी प्रसाद ने आपसी विवाद में चाकू मार दिया।चाकू लगने से सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।वाल्मीकि के परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। सागर वाल्मीकि के मौत के बाद उसके परिजन सड़क पर बैठ गए और डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *