
दैनिक भारत न्यूज
शामली।
बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े एनकाउंटर में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश फुरकान को मार गिराया। शामली में झिंझाना थाना क्षेत्र में रंगाना फार्म के पास एनकाउंटर हुआ है। फुरकान का नाम कैराना पलायन में चर्चा में आया था। 2014 में फुरकान ने एक व्यापारी की रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। उसी के बाद पलायन का मामला उठा था। फुरकान पर लूट और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती के लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।
