दैनिक भारत न्यूज

पीलीभीत।
प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने रात में पहले पति को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर साड़ी से उसका गला कसकर मार डाला। वारदात के बाद महिला घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार क़र लिया है और आरोपित महिला ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस ने मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
पीलीभीत जिले के माधौटांडा थाना क्षेत्र स्थित लोहरपुरी गांव निवासी 40 वर्षीय उमा शंकर को उसकी पत्नी ममता ने 20 साल पहले हुए प्रेम विवाह का खतरनाक अंजाम देते हुए बीती रात कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिला कर पिलाने के बाद बेहोश पति की साड़ी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। दोनों का एक 18 वर्ष का बेटा विकास और एक 12 वर्ष की बेटी है। विवेक ने जब आहत सुनकर अपने पिता के कमरे में जाकर देखा कि उसके पिता मृत अवस्था मे साड़ी में लिपटे पड़े है। मृतक के पुत्र ने हत्या की घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पत्नी ममता ने गुजरात के रहने वाले नकुर भावेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे उसने 2024 में कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। उसके बाद भी अपने पति को डरा धमका कर उसके घर भी रहा करती थीं। बीते दिनों पहले हत्यारोपी ने अपने पति को गुजरात से धान फसल में दवा लगाने के बहाने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर साड़ी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *