
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं अन्य आगामी त्योहारों तथा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस लाइन सभागार में
सभी राजपत्रित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ त्यौहारों, कानून- व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, ऑपरेशन दृष्टि, यूपी-112, ऑपरेशन कन्विक्शन, साइबर अपराध नियंत्रण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपराध समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदु:
🔹 हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार सहित गंभीर अपराधों की विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा।
🔹 थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं, वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा।
🔹 महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सुदृढ़ रखते हुए अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश।
🔹 आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रभावी गश्त, पैदल भ्रमण एवं पीस कमेटी बैठकों पर विशेष बल।
🔹 अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, पशु तस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियानात्मक कार्रवाई के निर्देश।
🔹 जनसुनवाई एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।
