
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज तहसील परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला सहित कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता एवं उनके पक्षकार के साथ हाथापाई पर उतर आए।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव निवासी कंचन पाठक ने लगभग एक वर्ष पूर्व उर्मिला पत्नी रामआलम से लगभग इक्कीस विस्वा जमीन राजिस्ट्री ले रखी है। जिस पर रामवृक्ष पुत्र संता प्रसाद एवं रामाश्रय राय पुत्र शांता प्रसाद राय ने स्थगन आदेश ले रखा है। रामवृक्ष का आरोप है कि स्थगन आदेश के बावजूद कंचन पाठक द्वारा उक्त जमीन पर कब्जा जमाया जा रहा है। जिस पर बात करने के लिए शुक्रवार को उप जिलाधिकारी लालगंज कार्यालय पर दोनों पक्ष पहुंचे हुए थे। वहां दोनों पक्ष अपनी बात रखे। इसके बाद एसडीएम के आफिस से दोनों पक्ष बाहर आए और आपस में विवाद चालू हो गया। जिसमें कंचन पाठक एवं उनके पति संजय पाठक द्वारा अधिवक्ता शीतला प्रसाद एवं उनके मुवक्किल के साथ हाथापाई शुरू हो गई। देखते-देखते मामला और बढ़ गया। अधिवक्ताओं की भिड़ लग गई। दी बार एसोशिएशन संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट नागेंद्र सिंह, एडवोकेट विंध्यवासिनी राय, एडवोकेट हामिद अली सहित सैकड़ो अधिवक्ता एकत्रित हो गए। चौकी प्रभारी लालगंज भी मौके पर पहुंचे एवं कंचन पाठक एवं उनके पति संजय पाठक सहित चार लोगों को लेकर थाने भेज दिया। इस संबंध में सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया तहरीर के मुताबिक केस दर्ज करके आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।
