दैनिक भारत न्यूज

लालगंज, (आजमगढ़)।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज की छात्र सांसद का हुआ चुनाव। चुने गए पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह मां सिद्धेश्वरी मंदिर सिधौना पर हुआ संपन्न। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा थे तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने किया।
ज्ञात हो कि विद्यालय की छात्र संसद का चुनाव मतदान द्वारा हुआ था। जिसमें बालिका वर्ग में पावनी राय प्रधानमंत्री और अंशिका सिंह उप प्रधानमंत्री चुनी गईं थीं।बालक वर्ग में सौरभ पांडे प्रधानमंत्री और प्रांजल राय उप प्रधानमंत्री चुने गए थे।बालिका वर्ग में पलक राय और बालक वर्ग में अनन्त राय न्यायाधीश चुने गए थे। बालिका वर्ग में जान्हवी राय तथा बालक वर्ग में अर्पित राय अनुशासन प्रमुख चुने गए थे। इसके अतिरिक्त लगभग एक सौ पचास छात्र, छात्र संसद के सदस्य चुने गए थे। जिनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज सिद्धेश्वरी मंदिर सिधौना फर संपन्न हुआ है। छात्रों ने हाथ आगे करके पद और गोपनीय की शपथ ली। छात्रों का शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य ने कराया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र संसद का चुनाव छात्रों की गतिविधियों को नई दिशा देने की राह में एक कदम है। इससे छात्रों को एक प्लेटफार्म मिलता है। जिसके माध्यम से अपनी बात संबंधित शिक्षकों और प्रधानाचार्य के पास प्रेषित करते हैं। प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। छात्रों में नेतृत्व की क्षमता का विकास करना ही छात्र संसद के चुनाव का उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी, मंदिर के पुजारी राजा मौर्य, आरएसएस के नगर प्रचारक सक्षम, शेषमणि मिश्र, आनंद सिंह, अखिलेश मिश्र, अंजू मौर्य, रमाकांत दीक्षित, पुजारी सुबास दीक्षित,महेन्द्र चौबे, दिनेश चौबे आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *