दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक आलमबदी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें तबियत खराब होने पर लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले के साथ-साथ प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। वह करीब 92 वर्ष के थे और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाए हुए थे।
आलमबदी उत्तर प्रदेश विधानसभा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में पांच बार विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व किया। उनकी पहचान एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में थी, जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और जीवनभर सादगी, ईमानदारी तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *