दैनिक भारत न्यूज

जौनपुर।
जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरानी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब बोलेरो से पहुंचे पांच लोग खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक सर्राफा दुकान में घुस गए। आरोप है कि जांच के नाम पर उन्होंने लॉकर से सोने-चांदी के जेवर निकलवाकर बैग में भर लिए। विरोध करने पर सर्राफा व्यवसायी दिनेश बरनवाल और उनकी पत्नी से मारपीट की गई तथा लाइसेंसी रिवॉल्वर भी अपने कब्जे में ले ली। व्यापारी दंपति के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि तीन को ग्रामीणों ने दौड़ाकर बोलेरो समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान बोलेरो का नंबर भी संदिग्ध मिला, जो कथित तौर पर बाइक का पंजीकरण नंबर निकला।
फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार दो बदमाशों की तलाश में जुटी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *