
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज विकासखंड के खनियरा गांव निवासी समाजसेवी एडवोकेट सौरभ सिंह एवं समाजसेवी धीरज सिंह के नेतृत्व में उनके मित्रों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति में शुक्रवार को लालगंज तहसील परिसर एवं वनवासी बस्तियों में वृक्षारोपण एवं फल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या में उपस्थित नवयुवकों ने सर्वप्रथम मुसाफिरगंज में वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात वरिष्ठ अधिवक्ता दी बार एसोशिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह खन्ना एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ तहसील परिसर में आम एवं अमरूद के वृक्ष लगाए। वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सौरभ सिंह ने 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज, लालगंज स्थित बनवासी बस्ती, खनियरा स्थित बनवासी बस्ती में फल भी वितरण भी किया। बनवासी बस्ती में उपस्थित महिला पुरुष में फल वितरण के साथ-साथ बच्चों को केक खिलाकर एवं बच्चों में कापी कलम एवं कुछ पुस्तक देकर पढ़ने के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता संतोष सिंह, देवेंद्र पांडेय, अंकुर मिश्रा, विनय चतुर्वेदी, पंकज मिश्रा के अलावा संतोष सिंह, विवेक सोनकर, दुनाल सिंह, जन्मेजय दुबे, हर्षवर्धन सिंह, अनूप पांडेय, ज्वाला सिंह, अनुराग सिंह, मोहम्मद आमिर, मिराज अंसारी, गोलू कश्यप आदि उपस्थित रहे।
