
दैनिक भारत न्यूज
आज़मगढ़।
जनपद मुख्यालय सी डॉट परिसर आजमगढ़ में गुरुवार को बीएसएनएल एंप्लॉई यूनियन के नेतृत्व में लंच पीरियड में प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। जो सातवें वेतन को लेकर के अपनी मांग को बुलंद कर रहे थे। हालांकि सरकार को इनके द्वारा इस मामले में कई बार चेतावनी देकर के मामले को रखा दफा कर लिया गया, लेकिन अब आने वाले समय में भारी आंदोलन की संभावना है।
बीएसएनल एम्पलाइज यूनियन के सहायक महासचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि बीएसएनएल में सातवां वेतन नहीं मिला जिससे कर्मचारी अधिकारी बड़े आक्रोश है।
क्रांति संगठन मंत्री सुनील कुमार उपाध्याय ने कहा कि हमारी मांगे जायज है हमें सातवां वेतन मिलना चाहिए।
सहायक जिला सचिव प्रशांत कुमार यादव ने कहा बीएसएनल में अगर हमारी बातें नहीं मानी गई तो 22 जुलाई 2026 से तीन दिन तक धरना प्रदर्शन करेंगे और 27 जुलाई को ट्विटर कैम्पेन चलाएंगे।
कार्यक्रम में मौजूद रहे, सुनील कुमार सिंह, परमेश्वर शाह, संतोष कुमार सिंह, बालमुकुंद यादव, हरकेश यादव, पीएन सिंह, हरिदास राय, किस्मती देवी, संतोष श्रीवास्तव , विजय कुमार, अविनाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
