युवती की मां ने युवती के ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाए

पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया, कर रही गहन जांच

आजमगढ़।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मायके में आई एक युवती ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवती की मां ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।
मृत युवती सोनी 22 फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव निवासी जितेंद्र चौहान की पुत्री थी। वह बुधवार को अपने मायके में फांसी लगा ली। सोनी की शादी करीब चार साल पहले निजामाबाद के कोलपुर गांव में गोपाल के साथ हुई थी। वह करीब दो सप्ताह पूर्व ससुराल से मायके आयी थी। सोनी चार माह की गर्भवती थी। उसके पिता साइकिल से सब्जी बेचने गए थे। जबकि माता बाजरा काटने खेत गयी थी। सोनी का एक पुत्र दो साल का है। सोनी की मां ने बताया कि ससुराल वाले शुरू से ही प्रताड़ित करते थे। ससुराल से आई थी। सास, ससुर देवर सब मिलकर मारते पीटते थे। बेटी को परेशान करते थे। सुबह ही पति ने फोन से बात किया। बच्चे का हाल पूछा। पत्नी से बात नहीं किया था। ससुराल की प्रताड़ना से बेटी काफी परेशान रहती थी। इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल फूलपुर  गजानन्द चौबे ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिल गयी है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *