आशीष तिवारी

आजमगढ़।
लालगंज डिग्री कालेज के पास नेशनल हाइवे पर एक ओवरब्रिज बनाने की तमन्ना है। यहां ओवरब्रिज ना होने से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। अब तक यहां सैकड़ो जान चली गयी है। कई लोग अपंग हो चुके हैं। अगर अगले 2027 के चुनाव में जनता जनार्दन ने मौका दिया तो यहां एक सुंदर ओवरब्रिज बनवाऊंगा।
उक्त बातें लालगंज क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक बेचई सरोज ने व्यक्त किया। *दैनिक भारत न्यूज* टीम से निज आवास पर जनता के समक्ष विधायक ने खुलकर बात किया।
उन्होने कहा कि लालगंज बाजार से पश्चिम भीरा मार्ग से क्षेत्र के सैकड़ो गांव जुड़े हैं। इधर से जौनपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर की तरफ लोग आते जाते हैं। यहां पर ओवरब्रिज न होने से अक्सर हादसा होता है।
सपा विधायक ने कहा प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है। इसके बाद भी हमने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के अधूरे काम को करोड़ो रुपये की धनराशि से पूरा कराया। लालगंज के टिकड़गाढ़ में सौ बेड का अस्पताल बनवाया। लालगंज में नहर मार्ग के जरिए बाजार के मार्ग को जोड़वा दिया। इसका जनता को लाभ मिल रहा। विधायक ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जो आजादी के बाद से अब तक नहीं हो सके थे। एक सवाल का जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि आगामी 2027 में प्रदेश में समाजवादी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। बेचई सरोज ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फ्लाप है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी, छात्र पेपर लिक होने से परेशान हैं। जनता के इस आक्रोश का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। पीडीए की ताकत से विपक्षी नेताओं के दिमाग की बत्ती गुल हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *