अरूण यादव

आजमगढ़।
जिले में भूमि विवादों को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव का है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही पट्टीदारों पर जबरन घर में घुसकर दीवार तोड़ने और कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
फरीदाबाद निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय फौजदार यादव ने थाना निजामाबाद में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे उनके पट्टीदारों और अन्य लोगों ने उनके आवासीय परिसर में जबरन घुस आए। आरोप है कि दबंगों ने घर की दीवार तोड़ दी, सामान बाहर फेंक दिया और मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया।
पीड़ित के अनुसार जिस भूमि को लेकर विवाद है, वह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। सुरेंद्र यादव का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट करने का प्रयास भी किया।
पीड़ित ने यह भी कहा कि घटना की सूचना और लिखित तहरीर थाना निजामाबाद में देने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *