नरेंद्र बहादुर राय

बिलरियागंज।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मोलनापुर की नहर पुलिया के पास बुधवार को करीब पौने पांच बजे भोर में चालीस वर्षीय महिला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे मर्चरी हाउस भेज दिया है।
जहां शव को पहचान हेतु सुरक्षित रखा गया है।
बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए सिवान में गए हुए थे। इस बीच उन्होंने महिला के शव को देखा तो वे दंग रह गए।ग्रामीणों ने तुरंत बिलरियागंज पुलिस को सूचना दिया। उधर मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त की कार्रवाई में जुट गई। मगर काफी मशक्कत के बाद भी मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतका लाल रंग का ब्लाउज व पीले रंग की साड़ी पहने हुए थी। एसओ बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आस पास के थानों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को मर्चरी हाउस के शीत गृह में सुरक्षा रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *