दैनिक भारत न्यूज

बागपत।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में अवैध संबंध का विरोध करना पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने खीर में नशीली गोली मिलाकर खीर खिला दिया।
बेहोशी हाल में प्रेमी ने गला घोंटकर पति की हत्या कर दिया। घटना की पोल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुल गई। इंटाग्राम के माध्यम से महिला की प्रेमी से दोस्ती हुई थी। जिसने खुद को नेवी में होना बताया था। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया।
शहर कोतवाली बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी सचिन डागर (35) खेतीबारी करता था। उनकी पत्नी रचना, एक 10 वर्षीय बेटी नव्यां और आठ वर्षीय बेटा शिवा डागर है। उनके बड़े भाई नवीन डागर राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक स्कूल में शिक्षक है। शनिवार सुबह 3.33 बजे रचना ने फोन करके पड़ोस के मैमपाल को जानकारी दी कि पति सचिन की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद सचिन को बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ से उसे चिकित्सकों के रेफर करने पर मेडिसिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित किया। इनके बाद उनका शव गांव लाया गया। गले पर चोट का निशान दिखाई दिया। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखा गया, तो बाइक सवार युवक शुक्रवार रात 10.27 बजे घर के अंदर और शनिवार सुबह 3.27 बजे वापस जाते हुए दिखाई दिया। ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांचकर शव को कब्जे में लिया। दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, तो पुष्टि हुई कि सचिन की गला घोंटकर हत्या की गई है। कंधे और पीठ पर घिसट के निशान मिले। शाम को गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपित रचना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में रचना ने अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर पति सचिन की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। इससे पहले नशे की पांच-छह गोलियां डालकर खीर खिलाई थी, ताकि नशे में हो जाए। सोनू से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी, जिसने खुद को नेवी में बताया था। फरार आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *