
सुरेंद्र राय
पटवध।
बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र पटवध कौतुक क्षेत्र में श्रीनगर, बसिला, लंगरपुर, गोसड़ी, दक्षिणी फीटर तेज आंधी तूफान आने के कारण विद्युत बाधित हो गई और करीब 10 से 12 की संख्या में विद्युत पोल टूटकर नीचे गिर गए। जिससे विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। एसडीओ तुषार श्रीवास्तव ने बताया आने वाले चक्रवात और बारिश के कारण चारो फिडर की विद्युत बाधित हो गई है। एसडीओ ने टीम बनाकर तत्काल लाइन चालू करने के लिए फील्ड में लाइनमैनों को लगा दिया गया है। एसडीओ तुषार श्रीवास्तव ने अपने स्वयं टीम की कमान संभाले हुए हैं। शाम करीब छह बजे तक तीन फीटर की लाइन पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी ठीककर दी गई है। उपभोक्ता लाइन पाते ही चहक उठे। एसडीओ ने बताया कि दक्षिणी फिटर में काफी पोल टूटकर गिर गये हैं। जहां तक ठीक हो जाएगी रात आठ बजे तक लाइन कंप्लीट कर दी जाएगी। जहां पर ट्रांसफार्मर पोल टूटकर गिर गए हैं। वहां की लाइन कल तक कंप्लीट कर दी जाएगी। क्योंकि ट्रांसफार्मर लगाने में व पोल खड़ा करने में थोड़ा टाइम लगती है और जहां ठीक है पोल नहीं गिरा है जम्फर खोलकर वहां लाइन दे दी जाएगी।
