आशीष तिवारी

आजमगढ़।
जनपद के अलावा बरेली, बुलंदशहर व मुजफ्फरनगर, आदि जनपदों में सक्रिय टप्पेबाज गिरोह का सदस्य महिलाओं को निशाना बनाकर उनके आभूषण लूटने वाला एक ठग को सरायमीर थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। उसके पास से असलहा, आभूषण आदि बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के मुताबिक यह गिरोह भूत-प्रेत व तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को ठगने का आम करते थे।

*पूर्व की घटना-*
एसपी के मुताबिक दिनांक 09.05.2026 को वादिनी मुकदमा चंदा देवी W/O शिसपाल ग्राम राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर आजमगढ द्वारा थाना सरायमीर पर तहरीर दिया गया था कि ठठेरी बाजार के पास 02 अज्ञात व्यक्तियों ने वादिनी से उसके पति पर भूत प्रेत का साया होने की बात कहकर तथा उसको ठीक करने के नाम पर वादिनी से कान की झाली, गले का लॉकेट, 01 मोबाइल फोन व 01 लाख रुपये की ठगी करके लेकर चले गये। पुलिस केस दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

*मुठभेड़ का विवरण-* पुलीस अधीक्षक के मुताबिक दिनांक 01.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर भुवनेश कुमार चौबे अपनी टीम के साथ थे, तभी सूचना मिली कि कस्बा सरायमीर में ठठेरी बाजार के पास टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाश फूलपुर से खरेवा की तरफ मोटर साइकिल से आ रहे हैं। इस सूचना पर मय पुलिस बल ने खरेवा मोड़ – फूलपुर की तरफ प्रस्थान किया तथा करछा मन्दिर से पहले ही फूलपुर की तरफ से 01 मोटर साइकिल आती दिखाई दी जिसे संदेह होने पर रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगा तथा सामने से आ रहे उ0नि0 राजनाथ यादव मय हमराह को देखकर हड़बड़ी में मोटरसाइकिल कच्ची उबड़ – खाबड़ सड़क पर मोडकर भगाने लगे तथा अनियंत्रित होकर गिर गये, 01 बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया तथा दूसरे बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया गया तो पुलिस बल को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा, पुलिस बल द्वारा आत्मसमर्पण करने की पर्याप्त चेतावनी के पश्चात आत्मसुरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी जिसे आज दिनांक 02.06.2026 को समय करीब 01.18 बजे हिरासत पुलिस में लेकर इलाज हेतु सी0एच0सी0 खरेवा/फूलपुर रवाना किया गया।
घायल अभियुक्त की पहचान इम्तियाज खान पुत्र नासिर खान निवासी मौलाना आजाद नगर निकट उस्मानिया मस्जिद गली नं0- 16 थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ हाल पता फरीदीपुर दुबग्गा गली नं0 11 बमरौली फाटक थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 48 वर्ष के रुप में हुयी।
जिसके पास से 01 वाहन मोटर साइकिल (बिना नम्बर), 02 मोबाइल फोन, 02 कान की झाली, 01 नाक की कील, 01 लाकेट तथा 11,100/- रूपये, 01 देशी तमन्चा, 01 मिस जिन्दा कारतुस (KF 8MM), 01 खोखा कारसुत (KF 8MM) बरामद हुआ।

*पूछताछ का विवरण-*
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त दोनो भाई मोटरसाइकिल से घूम फिर कर इलाके की रेकी करते रहते हैं, और कस्बा व बाजार में घूम कर अधेड़ उम्र की औरतों को चिन्हित कर उन्हे जादू टोना, तंत्र मंत्र या उसके परिवार पर संकट का भय दिखाकर उस महिला को अपने विश्वास में लेकर शुद्धिकरण के नाम पर जेवर, नगदी व सामान लेकर महिला को विधि के नाम पर बीना पिछे मुड़कर देखे 51 कदम चलने के लिए कहकर अभियुक्त उसके गहने, नगदी व अन्य कीमती समान लेकर भाग जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *