दैनिक भारत न्यूज

कुशीनगर।
जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी एक माता पिता को ऐसा जख्म मिला जो अब इस जनम में नहीं भर पाएगा। परिवार का चिराग बूझ गया। इस घटना की क्षेत्र में जोरों की चर्चा है। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।
बता दें कि 22 वर्षीय संदीप यादव शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाया और करीब 11 बजे घर से बाहर निकला। परिजनों के मुताबिक करीब दो घंटे बाद मोबाइल पर फोन आया कि आपका बेटा गांव के बाहर मोबाइल टावर के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और संदीप को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर हुई हत्या की चर्चा तेज हो गयी। लोगों के मुताबिक पुलिस को मृत संदीप के मोबाइल फोन से कुछ चैटिंग भी मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इस दर्दनाक घटना ने इसलिए भी लोगों को भावुक कर दिया क्योंकि संदीप के बड़े भाई की दो साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। अब छोटे बेटे की संदिग्ध मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। पिता शिवधर यादव रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं और मां का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन सवाल यही है कि क्या संदीप किसी से मिलने गया था, क्या उसके साथ कोई साजिश हुई या फिर मौत के पीछे कोई और वजह है, फिलहाल पुलिस इन तमाम सवालों के जवाब तलाश रही। अहिरौली बाजार पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई हैं, अब युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही इस रहस्यमयी मौत का सच सामने आ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *