दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय में कार्यरत एसीजेएम रश्मि चन्द की छोटी बहन उर्वशी चन्द का चयन पीसीएस परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर हुआ है। उर्वशी चन्द के पिता राजेंद्र चन्द जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। राजेन्द्र चन्द आजमगढ़ में मुंसिफ हवेली रह चुके हैं। मूलरूप से गोरखपुर जनपद के गोलाबाजार तहसील के नेवासा ग्राम के राजेंद्र चन्द जब आजमगढ़ में कार्यरत थे, तब उर्वशी चन्द का जन्म इसी शहर में हुआ था। उर्वशी चन्द की प्रारम्भिक शिक्षा जौनपुर तथा बाराबंकी में हुई। उसके बाद लखनऊ से इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक में बी टेक किया।पिता की सेवानिवृत्ति के बाद लखनऊ में ही घर से तैयारी की। बड़ी बहन के पीसीएसजे में सलेक्शन के बाद उनसे प्रेरित हुई। 2017 में पिता के कानपुर नगर के जिला जज के पद के रिटायर होने के पांच दिन बाद ही रश्मि चन्द का चयन पीसीएसजे में सलेक्शन हुआ था। उन्हीं से प्रेरणा लेकर कंपटीशन की तैयारी शुरू की।लोक सेवा आयोग में उर्वशी चन्द का यह लगातार सातवां साक्षात्कार था। उर्वशी चन्द ने बताया कि सफलता के लिए सतत प्रयास आवश्यक है। घर पर रह कर भी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्हें पिता तथा बड़ी बहन ने लगातार प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *