दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज तहसील की तहसीलदार अंजू यादव का स्थानांतरण फूलपुर हो जाने पर शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील से आए नए तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने लालगंज तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने बताया कि राजस्व संबंधित सभी मामलो का निपटारा जल्द से जल्द किया जायेगा। अपनी प्राथमिकताओं में तहसीलदार ने बताया कि आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना ही उनका मुख्य उद्वेश्य है। राजस्व विभाग के सभी कार्य समय पर हों और किसानों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने का प्रयास किया जायेगा। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व न्याय संगत तरीके से धरातल पर कराने का प्रयास होगा, ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाना पड़े। लोगों को सुविधाएं मिल सकें। शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं। न्यायालय में चल रहे वादों को अधिवक्तागण से सामंजस बनाकर न्यायालय को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे वादकारियों को न्याय संगत तरीके से न्याय मिल सके।