दैनिक भारत न्यूज

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का फायदा यूपी के 16 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा। राज्य कर्मचारियों को अभी तक मूल वेतन का 53 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता मिलता था। इसे दो प्रतिशत बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2025 से ही लागू होगी। ऐसे में तीन महीने का एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा। सरकार के इस फैसले का कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले का कर्मचारियों ने स्वागत किया है। कर्मचारी गदगद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *