दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मऊ-शाहगंज खण्ड पर रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण किया जा रहा। इसके तहत खोरासन रोड-सरायमीर-फरिहां के मध्य पैच डबलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलाक कार्य हो रहा। 28 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा इसका निरीक्षण किया जाएगा। जिसकी वजह से शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। जबकि अन्य ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित कर दिया गया है। यह जानकारी वाराणसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।
उन्होने बताया कि बलिया से 19 से 28 मार्च, 2025 तक चलने वाली 55135 बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आजमगढ़ से शाहगंज के मध्य निरस्त रहेगी। इसीक्रम में शाहगंज से 19 से 28 मार्च, 2025 तक चलने वाली 55136 शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी शाहगंज से आजमगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
नियंत्रण एवं पुनर्निर्धारणः
– जयनगर से 21 एवं 23 मार्च, 2025 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी पूर्वाेत्तर रेलवे पर 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– आज़मगढ़ से 19 से 28 मार्च, 2025 तक चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस, आजमगढ़ से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *