आशीष तिवारी

आजमगढ़।
असलहों की सप्लाई करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सोमवार की देर रात बरदह थाने की पुलिस ने बौवापार गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से पिस्टल, रिवाल्वर, तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेजवाकर इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक यह सभी आरोपी असलहों की सप्लाई करते हैं।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव निवासी रवि कुमार बिन्द पुत्र चन्द्रजीत बिन्द, बरदह थाने के सोहौली गांव निवासी अर्पित राय उर्फ समर्थ राय पुत्र सुनील राय, गंभीरपुर गांव निवासी हिमांशु कन्नौजिया पुत्र अखिलेश कन्नौजिया और अशोक बिंद, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बैराडीह गांव निवासी करन बिन्द पुत्र चन्द्रेश बिन्द का नाम शामिल है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सभी बदमाश बरदह थाने के बौवापार गांव के तिराहे पर खड़े होकर असलहों की खरीद फरोख्त शुरू किए, तभी बरदह थाने की पुलिस घेराबंदी करके इन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। इनके कब्जे से एक अदद रिवाल्वर 32 बोर, एक अदद पिस्टल 32 बोर, दो अदद तमंचा 315 बोर, और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पता चला की यह बदमाश 40 हजार रुपये में पिस्टल, 25 से 30 हजार रुपये में रिवाल्वर बेचते थे। जबकि तमंचे की कीमत ग्राहक और उसकी जरूरत के हिसाब से या तमंचे की क्वालिटी के मुताबिक दाम लेते थे। यह सभी सड़क के किनारे खड़े होकर असलहों की सप्लाई के लिए ग्राहकों की तलाश भी करते थे। पुलिस इनके जरिए मिले इनपुट के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि आश्चर्य की बात यह है कि गिरफ्तार सभी बदमाशों की उम्र 18 से ऊपर और 24 से नीचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *