न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
दिल्ली में भले ही सत्ता बदल गयी है, लेकिन नई सरकार का अपराधियों में कोई भय नहीं है। यही कारण है कि सोमवार की शाम को बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बदमाश दिल्ली के चांदनी चौक में एक ‘टोपीवाला’ वाला बदमाश 80 लाख रुपए कैश से भरे बैग को लूटकर भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। पुलिस पीड़ित शख्स से भी पूछताछ कर रही है।
17 मार्च की शाम करीब 6.15 बजे हवेली हैदर कुली चांदनी चौक क्षेत्र में आंगड़िया के कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग लूट गया। बैग में 80 लाख रुपए थे। लूट वक्त बदमाश ने चार राउंड फायरिंग भी की। पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। 48 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित कर्मचारी एक काले रंग के बैग को पीठ पर लादे हुए पैदल चला जा रहा है। कुछ दुकानें बंद हैं तो कुछ खुली है। बाजार में दुकानों पर कुछ लोग भी मौजूद हैं। इस बीच कर्मचारी के पीछे एक शख्स टोपी पहने और मास्क लगाए हुए आ रहा है। उसके हाथ में पिस्टल है और गली में पीछे-पीछे आ रहा है। वह अचानक बैग वाले शख्स को दबोच लेता है और बंदूक दिखाकर बैग छीन लेता है। वह चार राउंड फायरिंग भी करता है। इसके बाद वह भाग निकलता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *