दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज गांव में कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए। पुलिस इस घटना को लेकर सख्त हो गयी है।
पुलिस अधीक्षक ने सच का पता लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।
मारपीट में घायल होकर जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज गांव के कई लोग घायल होकर भर्ती हैं और इलाज करा रहे हैं। इन्ही में से एक दयाशंकर मद्धेशिया हैं। इनकी तरफ से जहानागंज थाने में तहरीर दी गयी है। जिसमें आरोप हैं कि यह लोग होली का त्यौहार हंसी खुशी से शांति पूर्वक मना रहे थे। कुछ लोग विवाद भड़काने के लिए योजनाबद्ध तरीके से गोलबंद होकर मनगढ़ंत योजना बनाकर विवाद शुरू किये। पीएसी व पुलिस बल के समझौते पर मामला शांत हो गया। होली के दूसरे दिन 15 मार्च 2025 को रात्रि लगभग 8 से 9 बजे गांव के हनुमान मंदिर पर भजन कीर्तन हो रहा था। इस दौरान उपरोक्तगण हम लोगों पर हमला बोलते हुए मारपीटकर घायल कर दिए। जान से मारने की धमकी दिए। गांव के तमाम लोग घायल हैं।
घायलों में दयाशंकर पुत्र राजेंद्र मधेसिया, राजेन्द्र पुत्र कालिका, शोनू पुत्र राजेन्द्र, रबी जायसवाल पुत्र विनोद जायसवाल आदि का नाम शामिल है। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
दयाशंकर का आरोप है कि पुलिस किसी के प्रभाव में आकर एकतरफा काम कर रही है। गांव में कई लोगों के घर में एक बजे रात्रि को घुसकर बुरी तरह से पीटते हुए कई लोगों को थाने लाई है। विपक्षी अपराधी किस्म के लोग हैं। पुलिस के पक्षपात से लोग आहत हैं।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के मुताबिक केस दर्ज हो गयी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *