दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मोहम्मदपुर ब्लाक क्षेत्र के कोटिला-मांगरावा मार्ग का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ और काम पूरा होना दिखाते हुए बोर्ड लगा दिया गया। हो सकता है कि भुगतान भी करा लिया गया हो। इस तरह का आरोप आम आदमी के नेताओं का है। बुधवार को आप के नेताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए। इस दौरान डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया।
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सरकार के नाक के नीचे खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। बोर्ड लगाकर ठेकेदार व संस्था रोड का कार्य पिछले साल ही पूर्ण दिखा रहे हैं। जबकि अवंतिकापुरी मार्ग मगरावा कोटिला अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। जगह जगह गिट्टी व मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है। लगभग तीस गाँवों के लोग प्रभावित हैं। इन लोगों का आना जाना दूभर हो गया है। आरोप है कि ये तो एक रोड का मसला है। जबकि पूरे जिले में रोड के नाम पर न जाने कितने धन का बंदरबाँट हो रहा है। आप नेता ने चेतावनी दिया कि तत्काल जाँच कराकर कार्रवाई नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी अपने सहयोगियों के साथ आंदोलन को बाध्य होगी।
ज़िलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने कहा कि अवन्तिकापुरी धार्मिक स्थल है और हमारे शास्त्रों में लिखा है कि सभी धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के बाद अगर आप अवंतिकापुरी नहीं आए तो आपकी धार्मिक यात्रा पूरी नहीं मानी जाएगी। ऐसे पवित्र स्थल को जाने वाले मार्ग को भी भ्रष्टाचारियों ने नहीं छोड़ा। सरकारी अभिलेख में यह रोड मई 2023 को बनना शुरू होकर मई 2024 में बनकर तैयार हो चुका है। जबकि पूरी रोड पर अभी तक मात्र 10% के लगभग कार्य हुआ है। कार्य पूर्ण करने के पूर्व ही कार्य पूर्ण का बोर्ड लगा देने का मतलब बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।
इस अवसर पर अरुण मौर्य, शाहिद खान, राम जनम, अंजनी राय, राजेश यादव, रमेश मौर्य, अनिल यादव, दीनबंधु गुप्ता, राजेश सिंह, रामरूप यादव, अन्नू राय एडवोकेट, एम पी यादव, हरिश्चंद गौतम, बाबू राम यादव, मुकेश राजभर, तनवीर रिजवी, राजन सिंह, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *