
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित प्रियंका सिंह इण्टर कालेज नरफोरा बिलारी में 11 मार्च को हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान मोटी रकम लेकर परीक्षार्थियों को नकल और उनकी कापी लिखवाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर ली। बुधवार को सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेजवा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में केन्द्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य अमरनाथ पाठक पुत्र अनिरूद्ध पाठक निवासी लखनूपुर ग्राम कप्तानगंज, अंकिता पुत्री राम दुलार मौर्य निवासी बड़सरा आइमा, माधुरी गौड़ पुत्री अशोक गोंड निवासी ओरा थाना कप्तानगंज, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डीपी सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी नरफोरा थाना कप्तानगंज का नाम शामिल है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार पुत्र राम आसरे सिंह निवासी ग्राम नौवरार तुकवारा महाराजगंज द्वारा सूचना दी गयी कि प्रियंका सिंह इण्टर कालेज नरफोरा बिलारी में विद्यालय के कार्यालय के ऊपर बने कमरे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ द्वारा डेस्क बेंच लगाकर उत्तर पुस्तिका लिख रहे हैं। इस सूचना के बाद उप निरीक्षक माया पति पाण्डेय मय हमराह परीक्षा केन्द्र पर मौजूद थे और
तत्काल केन्द्र पर नियुक्त व्यवस्थापक राजेश कुमार राय के साथ संयुक्त चेकिंग करने लगे। इस दौरान पाया गया कि प्रबंधक व व्यवस्थापक द्वारा अतिरिक्त कक्ष में कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिका लिखवाते हुए पकड़े गये। पुलिस इनके कब्जे से 06 अदद उत्तर पुस्तिका व 03 अदद नकल साम्रगी बरामद हुई। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।
