
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को जिले में दौरे पर आईं। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में भाजपा के नेतागण उनसे मिले। जिले के विकास से जुड़े तमाम मांगों को पूरा कराने के लिए विस्तार से चर्चा करते हुए मांग पत्र सौंपे।
जिसमें प्रमुख रुप से लोकसभा लालगंज क्षेत्र के लालगंज बाईपास पर नए रोडवेज बस अड्डा बनवाने, आजमगढ़ शहर में खाली पड़ी पुरानी जेल की जमीन पर भूखंड ट्रांसफर कर मल्टी स्टोरेज पार्किंग व बड़ा पार्क बनवाने व फूलपुर में लाल मर्चा मंडी विकसित कराने सम्बंधित ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तल, रमाकांत मिश्रा- क्षेत्रीय संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ , ऋषिकांत राय निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज, माला द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उपस्थित रहे।
