दैनिक भारत न्यूज

बलिया।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए अपनी पहचान छिपाकर हिन्दू लड़की से मंदिर में शादी रचाकर उसकी इज्जत को तार तार करने वाले मो. गुफरान के खिलाफ पीड़िता ने केस दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजवा दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मो. गुफरान अहमद उर्फ लाला पुत्र मो. इलियास है। वह बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक बलिया जिले की रहने वाली एक युवती ने उभांव थाने में केस दर्ज कराई। जिसमें आरोप है कि वह फेसबुक व इंस्ट्राग्राम अपने मोबाइल पर चलाती है। जिस पर जयप्रकाश नामक लड़के ने इस्ट्राग्राम के जरिये मेरे से संपर्क किया। प्रार्थिनी उसके साजिश में आकर उसकी बातों पर विश्वास कर प्रेम कर बैठी। दो मार्च 2025 को जयप्रकाश युवती को अपने साथ लेकर सलेमपुर मन्दिर पहुंचा। वहां जाकर शादी कर लिया। इसके बाद जयप्रकाश अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने साथ लेकर एक प्राइवेट कमरे में ले जाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए मोबाइल में वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने कहा कि मैं हिन्दू नहीं मुस्लिम हूं मेरा नाम मो. गुरफान अहमद है। मेरे पिता का नाम मो. इलियास है। मैं जमुआव खामपुर थाना उभांव जनपद बलिया का निवासी हूं। अब तुझको मुस्लिम धर्म अपना कर मेरे साथ निकाह करना पड़ेगा। पुलिस तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *