दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
एडवोकेट एमेंडमेंट बिल (अधिवक्ता संशोधन अधिनियम) के विरोध में दीवानी कचहरी के अधिवक्ता गुरुवार को लगातार छठवें दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। नाराज अधिवक्ताओं ने गेट नंबर पांच के सामने सड़क पर आधे घंटे तक धरना दिया। इससे पूर्व शासन विरोधी नारे लगाते हुए दीवानी न्यायालय परिसर में चक्रमण किया।
इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने तथा संचालन संघ के सहमंत्री जितेंद्र यादव ने किया। बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने एडवोकेट एमेंडमेंट बिल के प्रस्तावों को अधिवक्ता हितों के प्रतिकूल बताया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव करते हुए जुलूस निकाला। धरना में अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सहमंत्री जितेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, दयाराम यादव, सूबेदार यादव, पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह पराशर, आनंद श्रीवास्तव, रफीक अहमद समेत सैकड़ो अधिवक्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *