दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
एडवोकेट एमेंडमेंट बिल (अधिवक्ता संशोधन अधिनियम) के विरोध में दीवानी कचहरी के अधिवक्ता मंगलवार को लगातार पांचवें दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। नाराज अधिवक्ताओं ने शासन विरोधी नारे लगाते हुए मोटरसाइकिल जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तथा सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ ट्रेज़री कार्यालय का घेराव किया।इसके बाद सिधारी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर पहुंचकर घेराव तथा प्रदर्शन किया।
इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने तथा संचालन संघ के मंत्री नीरज द्विवेदी ने किया। बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने एडवोकेट एमेंडमेंट बिल के प्रस्तावों को अधिवक्ता हितों के प्रतिकूल बताया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ,मंत्री नीरज द्विवेदी, द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन तथा सेंट्रल बार एसोसिएशन के सैकड़ो अधिवक्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *