
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद से नाराज मनबढ़ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार निवासी एक व्यक्ति के घर पहुंच गये और हाकी, बैट आदि से पीटकर एक युवक को घायल कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस शुक्रवार को आरोपियों के घर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार किए गये आरोपियों में अम्मान पुत्र लईक, मुहसाब S/O अव्बू तालिम, मुस्तनीर S/O अव्बू तालिम, अरबाज S/O सलाहुद्दीन का नाम शामिल है। यह सभी गंभीरपुर थाने के शिवराजपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस इनके घर दबिश देकर गिरफ्तार की है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक 20 फरवरी 2025 को वादी मुकदमा श्रीराम S/O स्व.कदम ठठेर निवासी बिंद्राबाजार थाना गम्भीरपुर ने थाने पर लिखित तहरीर दिया कि बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर विपक्षीगण (1)हुरैरा S/O मरहूम मुन्नू (2)अम्मान पुत्र लईक 3.मुहसाब S/O अव्बू तालिम 4.मुस्तनीर S/O अव्बू तालिम 5.अरबाज S/O सलाहुद्दीन समस्त निवासी ग्राम शिवराजपुर व 10 अज्ञात द्वारा वादी के घर पर आकर हाकी, डंडा व बैट से वादी मुकदमा को मारने पीटने, गाली गलौज देने एवं जान से मारने की धमकी देने लगे। मौके पर भीड़ जुटी तो आरोपी फरार हो गये। पुलिस तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। शेष अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
