दैनिक भारत न्यूज

नई दिल्ली।
आखिरकार बुधवार की शाम को उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया, जो बीते आठ फरवरी से देश और दुनिया में लगाई जा रही थी। आम आदमी पार्टी के महिला मुख्यमंत्री आतिशी की विदाई के बाद भाजपा की तरफ से नये सीएम के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गयी। बैठक में विधायकों ने भी अपनी सहमति जताते हुए मुहर लगा दिए हैं।
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) ने अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करते हुए रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा कर दिया। रेखा अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। 20 फरवरी को वह करीब साढ़े 12 बजे रामलीला मैदान में वह अपने मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले आतिशी मार्लेना, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही चुकी हैं। रेखा गुप्ता भाजपा की 5 वीं महिला मुख्यमंत्री हैं।
रेखा गुप्ता पहली बार की विधायक हैं। उन्होंने शालीमार बाग सीट से 29 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। अब तक सबसे प्रबल दावेदार बताए जा रहे प्रवेश वर्मा ने ही रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में रेखा गुप्ता के नाम पर विधायकों ने सहमति की मुहर लगाई।
बता दें कि आठ फरवरी को भाजपा की जीत के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। रेस में करीब एक दर्जन नेताओं के नाम गिनाए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *