
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दूसरे की जमीन को फर्जी कागजात तैयार करवाकर बेचने वाले एक आरोपी को मुबारकपुर थाने की पुलिस मंगलवार को गुलउर बाजार में स्थित एक मंदिर के पास से गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर जेल भेजवा दिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चंद्रशेखर पुत्र महेश है। वह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
19 फरवरी 2023 को वादी मुकदमा नियाज अहमद पुत्र शरीफ अहमद निवासी ग्राम खुदादपुर थाना निजामाबाद ने मुबारकपुर थाने में केस दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप है कि मु. याकूब पुत्र मुनसफी, वसीम अहमद पुत्र मोईन, आलम पुत्र याकूब निवासीगण ग्राम बनकट थाना मुबारकपुर व चन्द्रशेखर पुत्र महेश निवासी आलमपुर थाना मुबारकपुर द्वारा कूटरचना के माध्यम से नियाज अहमद के भूमि का मु. याकूब पुत्र मुनसफी के नाम का एग्रीमेन्ट टू सेल का अभिलेख तैयार कर लिये। जिसके बाद मो. याकूब द्वारा अपने साथी वसीम अहमद को एग्रीमेन्ट कर दिये। जिसके आधार पर जमीन बेच दी गयी। उक्त एग्रीमेन्ट के गवाह आलम व चन्द्रशेखर हैं।

