
न्यूज एजेंसी
रूस की शराब बनाने वाली एक कंपनी ने बीयर के कैन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू) की तस्वीर का इस्तेमाल किया है। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क उठे है और प्रधानमंत्री मोदी तक से रूस के सामने यह मुद्दा उठाने की अपील कर रहे हैं। रूसी ब्रांड रेवॉर्ट द्वारा बनाई गई बीयर के डिब्बों की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी ने इस बीयर का नाम भी महात्मा गांधी के नाम पर रखा है। ओड़िशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी के पोते और राजनीतिज्ञ सुपर्णो सत्पथी ने भी एक्स पर इस बीयर की तस्वीरें शेयर किए हैं। रूस की कंपनी द्वारा इस तरह की हरकत करने से भारत के लोगों में आक्रोश है। लोग इस कंपनी के मालिक के खिलाफ कार्रवाई और बीयर को तत्काल बंद कराने की मांग कर रहे हैं।
