दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव में स्थित प्रसिद्ध मां सिद्धेश्वरी मंदिर परिसर में स्थित भगवान शंकर के मंदिर से चोर घंटा काट ले गये। आस्था पर चोट लगने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। खोजबीन के बाद भी जब घंटा की जानकारी नहीं हुई तो पुजारी राजा मौर्य ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव में स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। यहां पर अक्सर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रहती है। लोग अपनी आस्था के हिसाब से इस मंदिर में दान पुण्य करते रहते हैं। मन्नतें पूरा होने पर घंटा घड़ियाल चढ़ाते रहते हैं। इन्हीं में से कुछ लोग मनोकामना पूरी होने पर शंकर जी के मंदिर में पीतल का घंटा बांधे हुए थे। जिसे चोर काटकर चुरा ले गये। मंदिर से चोरी होने की सूचना पर पुजारी राजा मौर्य ने मेहनाजपुर थाने में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *