दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मृतक संघ जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में आगामी 20 फरवरी 2025 को आजमगढ़ शहर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले या आवाज बुलंद करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बिहारी मृतक ने दिया।
उन्होने बताया कि संगठन की तरफ से होनहार और सम्मान पाने के हकदार और जुझारू लोगों से आवेदन मांगा गया है। इच्छुक व्यक्ति 16 जनवरी 2025 तक मृतक संघ कार्यालय, अमिलो, मुबारकपुर आजमगढ़ उ.प्र. के पते पर आवेदन कर सकते हैं।
लाल बिहारी मृतक ने बताया कि सम्मान पाने के लिए
विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका में कार्यरत विधायक, सांसद, मंत्री, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रपति, जज, अधिकारी, कर्मचारी, लेखपाल, पुलिस भू- राजस्व अभिलेखों में मृत घोषित किये गये को अपने शासनकाल में पांच मुर्दों को कागजों में पुनः जिंदा कर सामाजिक न्याय, मानव अधिकारों, मौलिक अधिकारों की रक्षा, संविधान व न्यायालय के सम्मान में कार्य करने वाले व्यक्ति हों। लाल बिहारी ने बताया कि चौथा स्तंभ मीडिया के पत्रकार, छायाकर अपनी जान जोखिम, खतरे में डालकर धोखाधड़ी, अन्याय, भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाकर जीवित मृतकों और धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार से पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करते हैं। समाज के इन सजग प्रहरियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *