
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
आहरौला ब्लाक क्षेत्र के बस्ती भुजबल गांव में मौनी बाबा डिजीटल व आफलाइन लाईब्रेरी की सुविधा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागीयों में हर्ष व्याप्त है। शनिवार को लाईब्रेरी का उद्घाटन श्रीश्री 1008 ब्रह्मालीन संत मौनी बाबा के कृपापात्र बालसंत शुभम दास के करकमलों के द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर फीता काट कर किया गया। लाईब्रेरी के व्यवस्थापक गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन बालमुकुंद सिंह ने बताया कि यहां ऐसे प्रतिभागियों को वरीयता दी जाएगी जो पैसे के अभाव तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें मौनी बाबा लाईब्रेरी विशेष सुविधा देगी। यहां डिजिटल व प्रतियोगिता संबंधित किताबों की भी विशेष सुविधा होगी। इस मौके पर लाइब्रेरी के प्रबंधक विनीत सिंह, डॉ. दिवाकर सिंह, प्रवीण सिंह, हनुमंत सिंह, पूर्वप्रमख बसंत लाल, मुसाफिर सिंह, अरुण सिंह, डॉ अशोक सिंह, राममिलन सिंह, मिथिलेश सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
