
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के डोंडोपुर गांव में विगत बीस दिनों से ट्रांसफार्मर जल हुआ है। जिसके कारण पूरे गांव में सौ से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है। यह ट्रांसफार्मर बीच आबादी में घरों के बीच में लगा हुआ है। जिसके कारण तीन बकरियां भी कुछ दिन पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। जिससे भयभीत होकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग में शिकायत दर्ज कराई है कि उक्त ट्रांसफार्मर को बीच आबादी से हटाकर रोड के किनारे लगाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को गांव के लोग तहसील दिवस के अवसर पर निजामाबाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किए।
भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी निजामाबाद अतुल कुमार गुप्ता को ज्ञापन दिया और उक्त ट्रांसफार्मर को आबादी से दूर लगवाने कि मांग किए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि उक्त गांव में जले ट्रांसफार्मर को लगवाने के लिए संबधित विभाग को भेज दिया गया है।
