
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लालगंज में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विकसित भारत 2047 के आलोक में वोकल फार लोकल विषय पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ मनोज कुमार व संचालन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता गिरीश सिंह ने किया। बैठक में तहसील स्तर के अनेक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों व संभाषण शैली से *वोकल फार लोकल* व *विकसित भारत संकल्प 2047* पर अपने-अपने विचार व प्रतिभा की प्रस्तुति दिए।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ निवर्तमान अध्यक्ष ऋषिकांत राय, रामनयन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के नेता सुधीर व भूपेश सिंह भी सरकार की नीतियों को मंच के माध्यम से शिक्षकों छात्रों व अभिभावकों को अवगत कराया और समवेत स्वर में *एक विकसित राष्ट्र के निर्माण* के लिए सभी से संकल्प दोहराना सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार मिश्रा तथा नोडल अधिकारी /प्रबंध संचालक मनोज कुमार जो आजमगढ़ के सह जिला विद्यालय निरीक्षक भी हैं तथा रामजनम सह नोडल अधिकारी के साथ-साथ समस्त अध्यापक व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न स्थान प्राप्त किया। जैसे निबंध प्रतियोगिता में श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लालगंज की रिया यादव को प्रथम स्थान, तनु दीक्षित को द्वितीय स्थान मिला। भाषण में इसी विद्यालय की आंचल मौर्य को प्रथम स्थान व राजकीय बालिका विद्यालय कटघर लालगंज की प्रिया सिंह को द्वितीय स्थान मिला। श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लालगंज की आलिया बानो को पेंटिंग में प्रथम स्थान तथा सरस्वती विद्या मंदिर लालगंज आजमगढ़ के अंकुश कुमार गौतम को द्वितीय स्थान मिला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आजमगढ़ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जामवंत निषाद ने सभी का आभार व्यक्त किया और साधुवाद के साथ *विकसित भारत 2047* के संकल्प हेतु सभी से इसे आत्मसात करने की वचनबद्धता हेतु निवेदन किया।
