
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी तथा बुरी तरह से मारने पीटने के मामले में अदालत ने थाना प्रभारी मेहनाजपुर को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने अपने अधिवक्ता चंद्रदीप यति के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके अनुसार पिछले महीने 10 अगस्त को गांव के सतनाम, जयप्रकाश, राजकुमार तथा दो अन्य अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर पीड़िता और उसके पति को बुरी तरह से मारा-पीटा और पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। इस मामले के तथ्य एवं परिस्थितियों का अवलोकन करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट फास्ट ट्रैक कोर्ट (महिला ) ने थाना प्रभारी मेहनाजपुर को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच करने तथा इस संबंध में की गई कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने का निर्देश दिया है।
