दैनिक भारत न्यूज

सोनभद्र।
जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र में बारावफात जुलूस के दौरान जमकर माहौल बिगाड़ने वाले नारे लगाए गये। मामला संज्ञान में आने पर बीजपुर थाने की पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य सबूत जुटाकर केस दर्ज की। बुधवार को पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। शेष अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सोनभद्र जिले के बीजपुर थाने की पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर को बारावफात जुलूस के दौरान धार्मिक सौहार्द विगाड़ने हेतु कुछ अराजकतत्वों द्वारा सम्प्रादायिक नारा *गुस्ता के नबी की एक सजा सर तन से जुदा सर तन से जुदा* बोला गया था। इस संबंध में विडियो के माध्यम से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। विडियो की जाँच से घटना सत्य पायी गयी। जिसके सम्बन्ध में 17 सितंबर को पुलिस 1.परवेज सिद्दिकी पुत्र स्व. मंसूर अहमद उम्र 25 वर्ष, 2.मंसुर पुत्र शौकत उम्र 26 वर्ष, 3.तौकीर पुत्र गुलाम मुस्तफा उम्र 24 वर्ष, 4. अनवर पुत्र चश्मुद्ददीन उम्र 27 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बीजपुर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र व कुछ अज्ञात लोग के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। बुधवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर 1.परवेज सिद्दिकी पुत्र स्व. मंसूर अहमद उम्र 25 वर्ष, 2.मंसुर पुत्र शौकत उम्र 26 वर्ष, 3.तौकीर पुत्र गुलाम मुस्तफा उम्र 24 वर्ष, 4. अनवर पुत्र चश्मुद्ददीन उम्र 27 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बीजपुर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया। शेष अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *