
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भले ही रोडवेज के बसों की मरम्मत करवाकर अत्याधुनिक बनाने का दावा करते हैं, लेकिन सरकारी बसें कितनी अपडेट हो गयी हैं यह नजारा मंगलवार की दोपहर को आजमगढ़ बस डिपो में देखने को मिला।
रोडवेज परिसर आजमगढ़ के प्रवेश द्वार पर ही अकबरपुर डिपो की बस जो आजमगढ़ से सवारी भरकर लखनऊ जाती और वहां से आती है। वह बस बंद हो गयी। प्रवेश द्वार पर ही बस बंद हो जाने से जाम लग गया। अन्य बसों का डिपो में प्रवेश नहीं हो पा रहा था। काफी प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद परिचालक अन्य यात्रियों को बस से नीचे उतारकर धक्का लगवाया। बस के चालक और परिचालक ने कहा कि बगैर मरम्मत किए ही जबरन इस बस को सड़क पर उतार दिया गया। रास्ते में हम लोग और यात्री परेशान होते हैं। कयी बार शिकायत की गयी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ज्यादा शिकायत करने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है। इस भय के चलते कोई दुर्व्यवस्थाओं पर बोल नहीं पाता है।
